क्राइमछत्तीसगढ़

CG दुर्ग की नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी से MP के युवक ने की छेड़छाड़ और हाथापाई.. कोच, खिलाड़ी और परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया..

 दुर्ग / दुर्ग में नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी से युवक ने छेड़छाड़ और हाथापाई की, बांह पकड़कर जबरन अपने साथ चलने का दबाव बनाया। युवती ने भागकर खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद फुटबॉल कोच, खिलाड़ी और परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर की दोपहर वुमेन नेशनल फुटबॉल प्लेयर प्रैक्टिस के लिए दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम जा रही थी। चौपाटी के पास पहुंची थी। वैसे ही भोपाल निवासी कुनाल परिहार मौके पर पहुंचा। कुनाल परिहार ने युवती का रास्ता रोक लिया। जबरदस्ती अपने साथ चलने का कहने लगा।इस दौरान युवती का हाथ पकड़ा, फिर बांह पकड़ लिया। युवती से हाथापाई की। चौपाटी के बगल में स्थित वैभवी टाइपिंग सेंटर के सामने युवक ने खिलाड़ी से छेड़छाड़ की। युवती ने आरोपी के साथ चलने से मना किया तो जबरन पकड़ने लगा। युवती ने आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर एक दुकान में चली गई।इसके बाद वुमेन नेशनल फुटबॉल प्लेयर ने अपने पिता को फोन कर वारदात की पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटी को सुरक्षित घर लेकर गए। परिजनों से सलाह के बाद 5 नवंबर को युवती अपने पिता के साथ पद्मनाभपुर थाने पहुंची। आरोपी कुनाल परिहार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि आरोपी 1 साल से परेशान कर रहा है। वह अन्य साथियों को भी रात-रात में फोन करता है।पद्मनाभपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कुनाल परिहार (26 साल) के खिलाफ धारा 74, 78, 351(3), 126(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Back to top button