दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा देह व्यपार के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई ,नाबालिग को ज़बर्दस्ती देहव्यापार में धकेला वाले महिला समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बतायी कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई। आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खिचकर फोटो को लोगो के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगो से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी।मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी। पीडिता द्वारा बंद कमरे से खुद को छुडाकर थाना उपस्थित आकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। गिर० आरोपी- 01. प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर । 02. सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर।
Read Next
July 25, 2026
तीन साल से फरार रहे रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड बढ़ी, 5 अगस्त तक जेल में रहेंगे..
July 25, 2026
नारायणपुर में नक्सलियों का डंप बरामद, रायफल और विस्फोटक समेत हथियार जब्त..
July 25, 2026
NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र..
July 25, 2026
CG Crime: नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चों ने भागकर बचाई जान..
July 25, 2026
धमाके के साथ दहल उठा कोरबा का औद्योगिक इलाका, दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं..
July 25, 2026
CG News: जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगने वाला पंचायत सचिव सस्पेंड..
July 25, 2026
CG News: मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से मौत..
July 25, 2026
बेरहमी की हद पार! युवक को अधमरा कर सड़क किनारे फेंका, इलाज के दौरान मौत..
July 25, 2026
दुर्ग में नदी बनी काल, नहाने उतरे 2 बच्चे तेज बहाव में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी..
July 25, 2026



