छत्तीसगढ़

CG BREAKING : बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़…DRG का एक जवान घायल

बीजापुर,

जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई जिसमें DRG का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान पूरी तरह सुरक्षित है। उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। वहीं इलाके में सर्चिंग जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा के आऊटपल्ली के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई। घात लगाकर बैठ नक्सलियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की कार्रवाई में नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख वहां से भाग निकले।

Back to top button