मुंगेली। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक की पहचान राकेश डहरिया के रूप में हुई है। राकेश की हाल ही में पथरिया थाने में पोस्टिंग हुई थी। आरक्षक राकेश डहरिया अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से मुंगेली लौट रहा था। इसी दौरान कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है।
Read Next
June 2, 2026
DEO का बड़ा एक्शन: बिना सूचना स्कूल से गायब रहने वाला शिक्षक निलंबित..
June 2, 2026
CG- शराब घोटाले में ED का सबसे बड़ा एक्शन: ढेबर सिटी से गोवा के वेस्टिन होटल तक, 1200 करोड़ की संपत्तियां अटैच..
June 2, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छोटू भाण्डूलकर पर जिला प्रशासन का शिकंजा..
June 2, 2026
करंट लगाकर मर्डर, बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या..
June 2, 2026
धमतरी बना देश का पहला ड्रोन स्प्रेयर सुविधा वाला जिला..
June 2, 2026
कांकेर में आत्महत्या से मचा हड़कंप, जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने दी जान..
June 2, 2026
कान्हा टाइगर रिजर्व और पेंच टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी.. बाघों को बचाने 1500 कुत्तों को लगाई जा रही वैक्सीन..
June 1, 2026
बालोद में गरजा आदिवासी समाज, बाबा बालक दास पर कार्रवाई की मांग तेज..
June 1, 2026
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग पर समीक्षा..
June 1, 2026
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: CM विष्णु देव साय ने कराया चमन लाल के नए घर का गृह प्रवेश..
Check Also
Close



