रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. आईएएस रीना बाबा साहेब कंगाले की मंत्रालय में वापसी हुई है.आईएएस यशवंत कुमार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं.
इसी तरह आईएएस एस. प्रकाश, जो वर्तमान में परिवहन विभाग के सचिव और आयुक्त परिवहन के पद पर हैं, को अब संसदीय कार्य विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस यशवंत कुमार (IAS-2007), ग्रामोद्योग विभाग के सचिव और कई अन्य संस्थानों के प्रमुख को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है. आईएएस श्याम लाल धावडे को ग्रामोद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन, हाथकरघा विकास संघ, और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जैसे विभागों के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.




