छत्तीसगढ़

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने पदभार ग्रहण किया, CM विष्णुदेव साय ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

रायपुर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.वर्णिका शर्मा ने आज प्रदेश के मंत्रीगणों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया। सभी उपस्थित जनों ने डॉ. वर्णिका शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर रायगढ़ बाड़ा, रायपुर स्थित बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दफ्तर में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि पिछले दो दशक से वह समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। विशेष रूप से नक्सली क्षेत्र में निवासरत लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए, उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने, उनके बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में हमने कुछ सार्थक काम किए हैं। समाज के क्षेत्र में किया गया मेरा काम निश्चित तौर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के काम को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

डॉ वर्णिका शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ,महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ,कृषि मंत्री मंत्री राम विचार नेताम , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विधायक किरण सिंह देव, विधायक पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर,मोती लाल साहू विधायक ग्रामीण सुनील सोनी दक्षिण विधायक,अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर।

बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर, मीनल चौबे महापौर रायपुर,रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद ,कमलेश जांगड़े सांसद रायगढ़,रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग,महेश कश्यप सांसद बस्तर,केदार गुप्ता अध्यक्ष दुग्ध संघ ,रामप्रताप जी अध्यक्ष निगम, अमरजीत छाबड़ा अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष, ओंकार बैस पूर्व महामंत्री रायपुर भाजपा,भरत भूषण वर्मा रायपुर महानगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ।

संदीप शर्मा अध्यक्ष खाद्य आयोग,अनुराग सिंह देव अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल, चंद्रशेखर वर्मा वीएचपी प्रदेश अध्यक्ष, पूर्णेन्द्र सिन्हा धर्मजागरण प्रांत संयोजक,घनश्याम चौधरी प्रांत सह मंत्री वीएचपी ,किशोर महानंद प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा, नवीन मार्कण्डेय पूर्व विधायक आरंग,प्रभा दुबे पूर्व अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग,शताब्दी पांडेय पूर्व अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ,लोकेश कावड़िया अध्यक्ष शालिनी राजपूत अध्यक्ष ,चंद्रकांती वर्मा उपाध्यक्ष ,हर्षिता पांडेय पूर्व अध्यक्ष महिला आयोगलाभचंद बाफना पूर्व विधायक पहुँचे थे।

Leave a Reply

Back to top button