रायपुर। नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।
उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये ।
जशपुर में बतौर कलेक्टर लंबी पारी खेलने वाले रवि मित्तल, 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। चिकित्सक परिवार से वास्ता रखने वाले रवि मित्तल ने खुद भी MBBS की पढ़ाई की है। मूल रूप से यूपी के रहने वाले रवि मित्तल ने MBBS की पढ़ाई के दौरान ही UPSC की परीक्षा दी और कामयाबी का झंडा गाड़ा। डॉ मित्तल रायगढ़ और रायपुर के जिला पंचायत सीईओ रह चुके हैं। इससे पहले वो जशपुर के ही एसडीएम भी रहे हैं।
2016 बैच के IAS डॉ रवि मित्तल ने 29 अगस्त 2016 को बतौर छत्तीसगढ़ कैडर के IAS के तौर पर ज्वाइनिंग की। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में ही यूपीएससी की परीक्षा में रवि मित्तल शामिल हुए। बिना किसी कोचिंग के ही सेल्फ स्टडी के दम पर रवि मित्तल ने यूपीएससी की परीक्षा दी। अपने पहले ही प्रयास में रवि मित्तल ने यूपीएससी में 61वीं रैंक हासिल की। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। रवि मित्तल महज 22 साल की उम्र में ही पहले ही प्रयास में आईएएस बने।
मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में स्थित कटारमल के वो रहने वाले हैं। रवि मित्तल के पिता केसी मित्तल भी प्रसिद्ध डाक्टर हैं। खुद रवि मित्तल ने भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई की। रवि मित्तल बचपन से ही काफी होनहार थे। उन्होंने चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल करने के बाद, आगे की पढ़ाई उन्होंने जनपद से बाहर रहकर की।



