छत्तीसगढ़

CG- पत्नी ने टंगिया से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार..

कांकेर

पत्नी ने पति की टंगिया से मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बांदे थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मामला कल देर शाम का है. जहां शराब पीकर पति घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी की पास में रखी टंगिया से पत्नी ने शराबी पति पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घर में बच्चे माता-पिता का झगड़े की जानकारी पड़ोसियों को दी. जिसके पड़ोसियों ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

Back to top button