रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह 9.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर-चांपा में आयोजित होगा।
संसदीय कार्य ,वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि की जारी सूची के अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले क़े प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वर्मा जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और छत्तीसगढ़ सरकार के ’’माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश’’ वाचन करेंगे।



