छत्तीसगढ़

CG- राजधानी रेलवे स्टेशन की लिफ्ट के अन्दर फंसे यात्री..कांच तोड़कर निकाला गया बाहर..

सभी सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में यात्रियों से भरी लिफ्ट बीच में ही फंस गई। काफी देर बाद उन्हें लिफ्ट का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।हालांकि, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ये घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे लिफ्ट की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म में जाने के लिए यात्री लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यात्री लिफ्ट में चढ़कर अपने-अपने प्लेटफार्म की ओर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान टेक्निकल खराबी के चलते अचानक बीच में लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट बंद होते ही अंदर फंसे यात्री घबरा गए। वे लिफ्ट का शीशा पीट-पीटकर मदद मांगने लगे। जिसके बाद आसपास मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने उन्हें देखा, तो तत्काल टेक्निकल टीम को बुलाया गया। लेकिन लिफ्ट नहीं खुलने पर कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि रेलवे की लिफ्ट में काफी समय से मेंटेनेंस का कार्य नहीं हुआ है, जिसकी वजह से लिफ्ट आज खराब हो गई।

Leave a Reply

Back to top button