छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ..

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़े फैसले ले सकती है। खास तौर पर आगामी विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों, नई स्थानांतरण नीति और अनुपूरक बजट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई से प्रस्तावित छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर कैबिनेट में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों और अन्य विधायी कार्यों को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट के प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े संशोधन विधेयकों के प्रारूपों को मंजूरी दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं, लंबे समय से चर्चा में रही नई स्थानांतरण नीति को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय सामने आ सकता है, जिस पर प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।

सरकार मानसून सत्र से पहले अपने प्रशासनिक और विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने में जुटी है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में लिए गए फैसलों का असर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Back to top button