रायपुर। सोशल मीडिया में मंत्रियों और विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी से जुड़ी एक खबर चल रही है। एक चार्ट भी शेयर किया जा रहा है , जिसमें मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते को दर्शाया गया है। जिसका सरकार ने खंडन किया है।
सरकारी सूत्र का कहना है कि, वर्तमान राज्य सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के वेतन मे कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जो चार्ट सोशल मीडिया मे शेयर किया जा रहा है, वह पूर्ववर्ती सरकार का है। साय सरकार के कार्यकाल में अब तक कोई वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है।




