छत्तीसगढ़

CG पिता की हत्या: घरेलू विवाद में पिता ने थप्पड़ जड़ा, गुस्साए बेटे ने दबा दिया गला, आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर। बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घरेलू विवाद के बीच पिता ने बेटे को दो थप्पड़ मार दिये। इससे गुस्साए बेटे ने पिता का सिर जमीन पर पटका, फिर गला दबाकर मार डाला। इस मामले में कबीर नगर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह परिवार मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है।

पुलिस को घटना की जानकारी मकान मालिक गुरदीप सिंह प्रधान ने दी। चंद्रकांत बेहुरा घर में किराए से रहता है। घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है। चंद्रकांत का अपने पिता विद्याधर बेहुरा के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखा सामान में तोड़फोड़ की थी।

बताया जा रहा है कि घर में तोड़फोड़ से नाराज विद्याधर ने बेटे को डांटते हुए नुकसान करने से मना किया। जब बेटा चंद्रकांत नहीं माना तो उसे दो तमाचे जड़ दिए। थप्पड़ लगते ही चंद्रकांत नाराज हो गया। उसका गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद उसने पिता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने विद्याधर को जोर का धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

जमीन पर गिरते ही विद्याधर के सिर में चोट आ गई। चंद्रकांत इतने पर भी नहीं रुका। उसने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को सिर के आसपास खून भी मिला है। आरोपी चंद्रकांत पिता की हत्या कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बेरोजगार था, पिता से अनबन रहती थी

कबीर नगर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी चंद्रकांत बेरोजगार था। इसलिए बाप-बेटे के बीच पैसों को लेकर अनबन रहती थी और विवाद होता था।

Leave a Reply

Back to top button