छत्तीसगढ़

CG- इन जिलों में बारिश की चेतावनी..आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..

रायपुर। राजधानी रायपुर, बिलासुपर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 व 48 घंटे में कुछ जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, खैरागढ़-छुृईखदान जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गौरेला-पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला व कांकेर में आरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में कोरबा, दर्री, कटघोरा में 110 मिमी पानी बरस गया। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

Leave a Reply

Back to top button