छत्तीसगढ़

CG- पुलिस कैंप उड़ाने की साजिश नाकाम..दागे रॉकेट लांचर, जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली..

नारायणपुर। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर देशी बम दागे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगातार रॉकेट लांचर दागे हैं। उनके इस हरकत से सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोहकामेटा थाना  इलाके का है। यहां जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला किया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए एक्सचेंज फायर किया। जवानों को भारी पड़ता देख​ माओवादी वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपो को अलर्ट कर दिया गया।

Leave a Reply

Back to top button