छत्तीसगढ़

CG- पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़..एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद..

सुकमा। शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि टेटराई- तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ स्थल और आस-पास एरिया की सर्चिंग जारी थी, तभी तड़के सुबह DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

नक्सली के शव समेत अन्य सामान बरामद

मुठभेड़ की पुष्टि SP किरण चव्हाण ने की है। उन्होंने बताया कि तोलनाई और टेटराई के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। 1 अज्ञात नक्सली का शव, 1 भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

Leave a Reply

Back to top button