छत्तीसगढ़

CG- सड़क पर खुशी से झूम रहे थे बाराती..तेज रफ्तार कार ने कुचला, 7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती..

जशपुर। शादी में नाच रहे बरातियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक कार लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, जशपुर के पंडरापाठ चौकी के तेंदपाठ की ये पूरी घटना है। गांव में एक बारात आयी हुई थी। बारात नाच रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचल दिया। घटना में सात बाराती बुरी तरह से जख्मी हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौका देखकर वाहन चालक अपनी कार को लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Back to top button