छत्तीसगढ़

CG चिमनी से झोपड़ी में भीषण आग , 3 मासूम जिन्दा जले..

अंबिकापुर

मैनपाट के बरिमा में बीती रात घर में जल रही चिमनी  से झोपड़ी में भीषण आग लग गई.आग की चपेट में आने से 3 मासूम जिन्दा ही जल गए. इस दौरान मासूमो के माता-पिता घर पर नहीं थे जिसके चलते उनकी जान बच गई, हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है.

जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त पिता देवप्रसाद व माता सुधनी घर पर नहीं थे मौजूद. इस पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है. पूरा मामला कमलेश्वर पुर थाने का है. पुलिस ने माता-पिता दोनो का बयान लेने की तैयारी कर रही है. जिसके बाद आग लगने के कुछ कारणों का पता चल सकेगा.

Leave a Reply

Back to top button