छत्तीसगढ़

CG- राजधानी के पंडरी कपड़ा मार्केट में 10 दुकानों के ताले टूटे..

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में एक चोर ने करीब 10 दुकानों के ताले तोड़कर एक-एक करके दुकानों के भीतर घुसा और नगद रकम की तलाश करता रहा। लेकिन चोर के हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी। इस पूरे चोरी कांड का CCTV वीडियो सामने आया है। अब इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस के पास व्यापारियों ने शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी कपड़ा मार्केट के पगाढ़िया कॉम्प्लेक्स स्थित करीब 10 दुकानों के ताले टूटे है। पुलिस ने शिकायत के बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। तो वहां पर रोहित होजरी, शिवम बैग, सूर्या होजरी समेत कई अन्य दुकानों के ताले टूटे थे।

चोर को बड़ी संख्या में दुकानों के ताले तोड़ने के बावजूद उसके हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी। इस वारदात में 15 से 20 हजार रुपये की रकम की चोरी होने की बात सामने आ रही है। लेकिन बड़ी बात यह है कि इनमें से एक भी दुकान में ज्यादा कैश होता तो व्यापारी का बड़ा नुकसान हो सकता था।

इस पूरे चोरी कांड का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चोर ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है और सिर पर टोपी लगाई है। उसने लाल जैकेट और जींस पहन रखी है। चोर के हाथ में एक रॉड नजर आ रहा है, जिसके सहारे वह दुकानों के ताले तोड़ रहा है। फिर दुकान के भीतर घुसकर वह कैश रकम की तलाश कर रहा है। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Back to top button