रायपुर। राजधानी रायपुर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यह वारदात किसी और के साथ नहीं बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ DSP की मां के साथ हुई। घटना 15 मार्च की सुबह की है। जब राजनांदगांव में पदस्थ डीएसपी की मां मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। घटना सिविल लाइन थाना के किशोर शॉपिंग मॉल क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में DSP के पद पर पदस्थ अधिकारी की 72 वर्षीय मां आशा कोरी शंकर नगर से सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान किशोर शॉपिंग मॉल के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आये और गले के चैन को लूटकर ले गए। लूटे गए चैन की कीमत 40 हजार है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 392 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।



