छत्तीसगढ़

CG: IPS अधिकारियों का तबादला..DM अवस्थी बने EOW चीफ, इंटेलिजेंस रायपुर IG अजय यादव, आरिफ शेख रायपुर देहात IG,बीएन मीणा बिलासपुर IG देखिए पूरी लिस्ट…

रायपुर

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने देर रात चुनाव के पहले बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमें डीजीपी डीएम अवस्थी को EOW एवं ACB का महानिदेशक बनाया गया है. तबादला सूची में 6 महीने के भीतर ही IPS अजय यादव की राजधानी में वापसी हुई है. उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा रायपुर पुलिस महानिरिक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

वहीं बीएन मीणा को बिलासपुर आईजी की जिम्मेदारी दी गई है.EOW की कमान संभाल रहे आरिफ शेख को रायपुर को छोड़कर रेंज के बाकी जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बतौर आईजी वे इस जिम्मेदारी को संभालेंगे.राजनांदगांव रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक की भूमिका निभा रहे रामगोपाल गर्ग को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा बनाया गया है.

Back to top button