रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। वे व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन थे। वहीं रोजगार मिशन के डायरेक्टर भी। उनके पास कौशल विकास के सचिव का भी प्रभार था। आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुक्ला की ही योजना थी। आज कल में कुछ और संविदा पर चल रहे ब्यूरोक्रेट अपना इस्तीफा दे सकते हैं।
मुख्य सचिव को भेजे अपने इस्तीफे के बाद आलोक शुक्ला ने पद छोड़ने की सूचना IAS व कलेक्टर्स ग्रुप में भी दी है। उन्होंने लिखा है.. प्रिय मित्रों, मैंने आज सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। आप सभी के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। मुझे आशा है कि मैं भविष्य में भी आप सभी के संपर्क में बना रहूँगा। किसी भी समय एयरपोर्ट रोड पर टेमरी स्थित मेरे घर में आपका स्वागत है। शुभकामनाएं।
प्रमुख सचिव ने लिखा…
प्रिय मित्रों, मैने आज शासकीय सेवाा से त्यागपत्र दे दिया है. आप सबके साथ कार्य करने का जो अवसर मुझे मिला वह अविस्मरणीय है और मेरी लिये आपके साथ मिलकर शिक्षा की सेवा करना गर्व का विषय है, जिसे मैं सारी उम्र याद रखूंगा. आप सभी को मेरी शुभकामनायें. इसी के साथ मैं आपसे विदा लेता हूं. साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि मैं शिक्षा की बेहतरी के लिये सदैव समर्पित रहूंगा और मुझे आशा है कि आपा सभी का सहयोग मुझे प्राप्त होता रहेगा. उत्कृष्ट शिक्षकों की कथाओं की श्रंखला मैं जारी रखूंगा और शैक्षणिक गतिविधियों का अपनी वेबसाइट पर प्रकाशन भी जारी रखूंगा. जो लोग उससे जुड़े रहना चाहते हैं वे मुझे अपनी कथायें मेरे नंबर 7000727568 पर भेजते रह सकते हैं.



