नारायणपुर। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक हथियार बरामद किया है। जब्त हथियारों में एके-47, इंसास, एसएलआर, स्टेन गन समेत कई अत्याधुनिक गन शामिल है। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।
नक्सलियों के खिलाफ “माड़ बचाओ” अभियान चल रहा है। इसी बीच सुरक्षाबलों को भारी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। अभियान में डीआरजी नारायणपुर एसटीएफ और आईटीबीपी की संयुक्त दल मौके के लिए रवाना हुई। जवानों को आते देख कुतुल एरिया कमेटी के जंगल पहाड़ में छुपे माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बालों के द्वारा भी आत्म रक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल, नदी-नाले का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ स्थान का सर्च करने पर डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को माओवादियों द्वारा डम्प किए गए भारी मात्रा मे आर्म्स, एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री और नक्सल सामान मिला। अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश एवं नदी नाले उफान पर होने के बावजूद सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार 5 दिनों तक नक्सल विरोधी गस्त सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।
बरामद हथियार एवं सामग्री:
7.62 mm LMG, AK-47 (त्रिची), इंसास, SLR, स्टेन गन, पिस्टल, देशी कट्टा, 303 रायफल, भरमार बंदूक8 बीजीएल लॉन्चर, 100 से अधिक बीजीएल सेलदेशी हैंड ग्रेनेड, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायरगार्मिन GPS, नक्सल साहित्य सहित अन्य सामान
अभियान में नारायणपुर DRG, STF और ITBP (38वीं, 41वीं व 45वीं वाहिनी) की संयुक्त टुकड़ी शामिल रही। यह कार्रवाई लगातार 5 दिनों तक खराब मौसम और नदी-नालों के उफान के बावजूद चलती रही।



