छत्तीसगढ़

CG NEWS: कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग..पंजाब नेशनल बैंक के ATM समेत 5 से 6 दुकानें जलकर खाक..

रायपुर:  राजधानी के मोतीबाग इलाके में स्थित एक बैंक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम समेत 5-6 दुकानें चपेट में आ गई है। कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई है। कॉम्प्लेक्स के पहले माले में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी है। यहां ATM के अलावा बगल में पीएनबी का पूरा बैंक भी है। साथ ही ई-व्हीकल्स का आउटलेट भी बताया जा रहा है। इसके अलावा कई और ऑफिस इसी कॉम्प्लेक्स में संचालित होते हैं, जिनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Back to top button