छत्तीसगढ़

CG Road Accident: सिटी बस अनियंत्रित होकर पलटी.. 2 लोगों की मौत, 26 लोग घायल..

रायगढ़: सिटी बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई। वही 26 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया है। गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज के साथ ही निजी अस्पतालों में भी भेज दिया गया है।

आज बुधवार की सुबह 7:30 बजे लैलूंगा से यात्रियों को लेकर रायगढ़ आ रही सिटी बस जब घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चारभांठा के पास पहुंची थी, तब अनियंत्रित होकर बस पलट गई। घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई वही 26 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घरघोड़ा एसडीएम व एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पहले घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया है। यहां से गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों में चार की स्थिति नाजुक है। वहीं घटना के बाद सिटी बस चालक फरार हो गया है पुलिस को यात्रियों से पूछता से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक की लापरवाही के चलते बस पलटी। वही सामान्य घायलों का इलाज घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।

मृतकों में से 1 की दुर्घटना में ऐसी स्थिति हो गई है कि उसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो गया है, साथ ही उसके पास पहचान के लिए कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। वही एक की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक की पहचान बरमकेला के रहने वाले गिरी प्रसाद निषाद के रूप में हुई है। दूसरे की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button