
रायपुर
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में पढ़ने वाली लाश्या नाम की छात्रा ने अपने हाॅस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना एक फरवरी की है. बताया जा रहा कि 22 साल की छात्रा आंध्रप्रदेश की रहने वाली है.
वह इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट में थी. उसने अपने केके हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी है. युवती की लाश पुलिस को दोपहर 2 बजे उसी के हॉस्टल के कमरें में मिली है। पूछताछ में मृतिका की रूम मेट ने पुलिस को बताया कि तबियत की वजह से उसने सुसाइड किया होगा और काफी दिनों से युवती डिप्रेशन में थी। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसके हिसाब से उसकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा. पुलिस मामले की जाँच कर रही है



