छत्तीसगढ़

CG:प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार का फैसला..24 अप्रैल से बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों का भी अवकाश..

रायपुर 

स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम स्पष्ट कर दिया कि 24 अप्रैल से बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों का भी अवकाश होगा। इसके लिए विभाग ने अलग से आदेश जारी किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आदेश में कहा गया, प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से गर्मी का अवकाश शुरू कर दिया जाए। स्कूलों में केवल कुछ विषयों में एंडलाइन असेसमेंट का काम होना है। इसके लिए 25 अप्रैल की तारीख तय हुई है। जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल आना चाहते हैं, उनको 25 अप्रैल को असेसमेंट के लिए ही बुलाया जाएगा। उसके बाद स्कूल अगले शिक्षा सत्र के लिए 15 जून को खुलेंगे।

 

शिक्षकों के अवकाश के लिए गुरुवार को यह आदेश निकला।
Back to top button