छत्तीसगढ़

CG- चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट..आरोपी गिरफ्तार..


आरंग

चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट. अकोली गांव (भाऊ) में आरोपी पति नेमीचंद धीवर ने बीती रात अपनी पत्नी बिरझा धीवर की चरित्र शंका के चलते रपली (फावड़ा) से वार करने के बाद गला दबाकर कर उसकी हत्या कर दी. घटना आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोली गांव (भाऊ) की है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका के बेटे की सूचना पर आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ 302 के तहत कार्रवाई कर रही है. वहीं मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

Back to top button