
बिलासपुर
आरक्षक को थप्पड़ मारने वाली महिला और उसके साथी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरक्षक पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारा था। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बीती शुक्रवार की रात गश्त कर रहे आरक्षक और महिला के बीच नो एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने आरक्षक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरक्षक की शिकायत पर महिला और युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए गए थे। गीता सॉरी अभिषेक विहार मंगला, रमन तुरकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



