छत्तीसगढ़

CG: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा..1 की मौत,1 की हालत गंभीर..

रायपुर

तेज रफ्तार ट्रक ने 2 अज्ञात बाइक सवारों को रौंदा। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।1 की हालत गंभीर हैं. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया, कि गिरौद गांव के संगवारी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 2 अज्ञात बाइक सवारों को रौंदा। इसमें एक की मौके पर मौत 1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धरसीवां की सिलतरा चौकी इलाके में घटी।

दूसरा हादसा रिंगरोड नंबर 1 सरोना स्थित जीप शोरूम के सामने पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात ऑरेंज कलर की बस की टक्कर से अज्ञात पैदल राहगीर की मौके पर मौत हो गई।डीडी नगर थाना इलाके का मामला है। ड्राइवर बस समेत फरार हो गया है

Back to top button