छत्तीसगढ़

CG- कांग्रेस नेता से मारपीट करने वाला तहसीलदार निलंबित, देखें आदेश..

सारंगढ़-बिलाईगढ़

दुकान में घुसकर कांग्रेस नेता से मारपीट करने वाले तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को निलंबित कर दिया गया है। कल बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत ने दुकान में घुसकर कांग्रेस नेता लीलंबर नायक के साथ मारपीट कर की थी। जिसके बाद विधायक प्रकाश नायक व कांग्रेसियों ने बरमकेला थाने का घेराव कर दिया था। साथ ही चक्काजाम भी किया गया था। पुलिस ने तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत व उनके 4 स्टाफ के खिलाफ धारा 307,452,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कांग्रेस नेता के पुत्र की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। जिस पर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया हैं। देखें आदेश..

 

Back to top button