छत्तीसगढ़

CG: शिवनाथ नदी में गिरी कार 3 दिन बाद मिली..कार के अंदर मिली युवक की शव..

दुर्ग

पुलगांव के पुराने छोटे पुल से उफनती शिवनाथ नदी में बही कार तीसरे दिन नदी के अंदर मिल गई है। कार रायपुर की बताई गई है, इस कार में केवल एक युवक ही सवार था। परिजनों ने शिवनाथ नदी छोटे पुल पहुंचकर शिनाख्त की है। बचाव टीम ने रस्सी से बांधकर कार क्रमांक सीजी 04 एल डब्लू 1177 को बाहर निकाल दिया है। कार के अंदर रायपुर निवासी निशांत भंसाली (32 वर्ष) की लाश मिली है।

जानकारी के अनुसार वहां रहने वाले मछुआरे और गोताखोर श्याम ढीमर ने कार को गिरते हुए देखा था. उसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। पिछले 3 दिनों से एनडीआरएफ एवं एचडीआर के जवानों के द्वारा लगातार सर्च कर खोजने का प्रयास किया जा रहा था।आज सुबह से नदी का बहाव कम होने एवं जल स्तर 5 फीट से भी ज्यादा नीचे उतरने के बाद एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के जवानों को दोपहर 3 बजे के करीब सफलता मिली। यातायात दुर्ग पुलिस के क्रेन की मदद से रस्सियों से बांधकर डूबी हुई कार को बाहर निकाला गया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि कार क्रमांक सीजी 04 एल डब्लू 1177 रायपुर की है।

 

Back to top button