
रायपुर
उद्योग क्षेत्र सिलतरा की फेस 2 में स्थित धनकुल स्टील फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर को JCB मशीन से रौंद दिया गया. कंपनी के अंदर की मजदूर की मौत हो गई. 2 महीने के अंदर फैक्ट्री में 4 मजदूरों की मौत हो गई. परिजनों ने कंपनी के बाहर हंगामा कर दिया है. कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं हादसा बीती रात हुआ है. कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. फैक्ट्री गेट के सामने धरना प्रदर्शन जारी है. मजदूरों ने बताया मृतक भानुराम दिवाकर उम्र 35 वर्ष हमेशा की तरह ड्यूटी पर आया था. उनकी नाइट ड्यूटी थी. वह फैक्ट्री में काम कर रहा था, तो कंपनी के हाईवा ने उसे कुचल दिया.घटना से नाराज मृतक मजदूर के साथी आज काम पर फैक्ट्री के अंदर नहीं गए. उनकी मांग है कि उन्हें न्याय दिया जाए.दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं. उचित मुआवजा दिया जाए. परिवार को पेंशन की मांग कर रहे हैं.घनकुल स्टील में हवा भरते समय जेसीबी के टायर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी. लोहे के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी.इस फैक्ट्री ने करीब डेढ़ महीने के भीतर चार मजदूरों की जान ले ली है.



