छत्तीसगढ़

साले की पत्नी के साथ सिपाही का अवैध संबंध,राज छिपाने साले ने मांगे 30 लाख..रुपये नहीं मिले तो रेप केस दर्ज कराया..कॉन्स्टेबल परेशान होकर आत्महत्या कर लिया..

रायपुर

कांस्टेबल दयाल राठौर ने शांतिनगर स्थित शासकीय मकान में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कांस्टेबल ने अवैध संबंध का राज खुलने के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साले की पत्नी और उसके ससुर को ग्वालियर मुरार से गिरफ्तार किया गया।मामला 19 अगस्त 2021 का है। इस मामले में पुलिस धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर इसकी जांच शुरू की।सिविल लाईन पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक आरक्षक दयाल राठौर को फोन कर मुरार निवासी उसका साला और उसके पिता के द्वारा  ब्लैकमेलिंग कर प्रताड़ित किया जाता था।

रायपुर की विशेष टीम का गठन कर ग्वालियर मुरार के लिये रवाना किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुये मृतक के साले उमाशंकर की पत्नी और पिता महेश कुमार राठौर को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक आरक्षक दयाल राठौर का उसके साले उमाशंकर की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी जब उमाशंकर को हुई तो वो अपने जीजा दयाल राठौर को ब्लैकमेल करने लगा। उमाशंकर ने अपनी पत्नी और पिता के साथ मिलकर 30 लाख रुपये मांगे। कॉन्स्टेबल के द्वारा जब रुपए नहीं दिया गया तो आरोपियों ने ग्वालियर मुुरार थाने में 19 अगस्त को बलात्कार का केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही कॉन्स्टेबल दयाल राठौर ने परेशान होकर शांति नगर के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Back to top button