छत्तीसगढ़

राजधानी पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया..आरोपियो से 17 लाख का माल बरामद..

रायपुर

अंतर्राज्यीय चोर व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अनुव्रत विहार टीचर्स कालोनी कोटा सरस्वती नगर रायपुर में गिरिराज शर्मा सपरिवार रहते है। 9 जुलाई को घर में ताला लगाकर सपरिवार टाटा नगर गए थे। सुबह शाम दिया जलाने उनकी दो बहनें घर आती थी फिर ताला लगाकर वापस चली जाती थी। 11 जुलाई को उनकी बहन सुबह आयी तो देखा कि ताला निचे पड़ा है और दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ है, जिसके बाद इसकी सूचना अपने गिरिराज शर्मा को दी गई। घर में चेक करने पर पता चला कि दो तीन कमरों का ताला टूटा है और समान बिखरा है। सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम भी गायब है, जिसके बाद थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई। ASP अभिषेक माहेश्वरी जाँच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सायबर व पुलिस की सँयुक्त टीम बनाकर घर के आस पास की सीसीटीवी को चेक किया गया। फुटेज में एक संदिग्ध आई-20 कार घटना स्थल में खड़ी व बार बार मूवमेंट करती हुई दिखी। गाड़ी की डिटेल निकाल उसके ड्रायवर संतोष राठौर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में ड्रायवर ने बताया कि उसने गुढ़ियारी निवासी कोमल दास मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी की अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ASP पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे व ASP अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि आरोपी संतोष राठौर उर्फ सोनू शातिर चोर व लूटेरा है जो राउरकेला उड़ीसा का निवासी हैं।डेढ़ लाख नगद,20 तोला सोना,1 किलो 250 ग्राम चांदी घटना में प्रयुक्त आई-20 कार क्रमांक cg 04 lk 7355 कुल कीमत लगभग 17 लाख जब्त किया गिरफ्तार आरोपी:-संतोष राठौर उर्फ सोनू उम्र 32 वर्ष मूल निवास राउरकेला उड़ीसा हाल मुकाम सड्डू कालोनी मकान नम्बर-8 व कोमल दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी राम नगर कर्मा चौक थाना गुढ़ियारी कोमल दास मानिकपुरी नेवरा थाने के बाइक चोरी व आजाद चौक थाने के लैपटॉप चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।आरोपियो के पास से 17 लाख मशरूका का माल बरामद किया गया। मुख्य आरोपी के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

 

Back to top button