
जांजगीर चांपा
जांजगीर चांपा के एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश में यातायात पुलिस जांजगीर एवं समस्त थाना/चौकी द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई है
विगत तीन दिनों से यातायात पुलिस एवं समस्त थाना/चौकी द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं स़ड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सघन वाहन चेंकिंग अभियान चलाया।
इन तीन दिवसों में यातायात पुलिस व थानों/चौकियों से वाहन चेकिंग अभियान में कुल 184 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कार्यवाही कर कुल 65300 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन सवारी बैठकर चलने वाले 56 वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही किया गया।
नो पार्किंग में खड़े 43 वाहनों, बिना रिफ्लेक्टर लगे 39 वाहनों, बिना सीट बेल्ट के 07 वाहनों एवं बिना हेलमेट के 05 वाहनों चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया।
इसी क्रम में पृथक से शिवरीनारायण शहर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु विशेष अभियान के तहत नगरपालिका, यातायात पुलिस एवं थाना शिवरीनारायण की संयुक्त टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में कार्यवाही करते दुकान के बाहर रोड में रखे से सामानों को संबंधित दुकानदारों को समझाइस देते रोड से अंदर करने व हटाने की कार्यवाही की गयी।।
रोड किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों जो शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे ऐसे 17 वाहनों पर लॉकिंग व लिफ्टिंग कार्यवाही की गयी।
जिले में सुगम एवम् सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु आम जनता को समझाईस देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, नो पार्किंग, आम रास्ते में वाहन खड़ी ना करने व आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने संबंधी हिदायतें दिया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन में अपना सहयोग प्रदान करनें की अपील की गई।
उक्त कार्यवाही में यातायात शाखा जांजगीर-चांपा के उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप मित्तल,सभी थाना/चौकी प्रभारी एवम यातायात स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।



