छत्तीसगढ़

CG Election Result: कांकेर से भोजराज नाग, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया जीते..

कांकेर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने जबरदस्त जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को मात दी है। भोजराज नाग ने लगभग 1884 वोटों से जीत हासिल की है। अभी तक के आए रुझानों में रायपुर, सरगुजा, महासमुंद और कांकेर लोकसभा में बीजेपी जीत दर्ज कर ली है।

राजनांदगांव लोकसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। BJP के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ​​​​​​​को 44635 वोटों से हराया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 05 हजार 761 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 61 हजार 126 वोट मिले हैं। राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में थे।

रायगढ़ सीट पर आज तक कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है। भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने दो लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. मेनका सिंह को हराया है।

Leave a Reply

Back to top button