छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा! ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 57 वर्षीय भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम चरौदा, थाना पलारी के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर यादव अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के धर्मकांटा विभाग में कार्यरत थे। काम के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

हार्ट अटैक या कोई अन्य वजह?

फिलहाल कर्मचारी की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

2

Back to top button