रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई।
हालांकि, इस सौजन्य मुलाकात के संबंध में विस्तृत चर्चा या अन्य विषयों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।



