मुंगेली। जरहागांव थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले छात्रा के साथ मारपीट की, धमकी दी और बाद में उसे अगवा कर एक मकान में ले गए। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रास्ते में रोककर कथित तौर पर मारपीट की और धमकी दी। इसके बाद छात्रा डर के कारण घर नहीं लौटी और बस से रतनपुर चली गई।
अगले दिन घर लौटते समय आरोपियों ने कथित तौर पर उसे दोबारा पकड़ लिया और बरेला स्थित एक मकान में ले गए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



