रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को संचालक जनसंपर्क नियुक्त किया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जनसंपर्क संचालनालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें अतिरिक्त रूप से संचालक जनसंपर्क का दायित्व दिया गया है।
वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन में अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही आशीष टिकरिहा शासन की जनसंपर्क व्यवस्था और सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों से संबंधित संचार कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आशीष टिकरिहा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उनके पास प्रशासनिक कार्यों का अनुभव है। नई जिम्मेदारी के तहत वे जनसंपर्क विभाग के कामकाज को आगे बढ़ाएंगे।




