छत्तीसगढ़

CG Crime News: 12 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार..

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी राकेश जांगड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची को भी आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने 15 जुलाई को चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 12 वर्ष चार माह की बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर बच्ची की तलाश और आरोपी की पतासाजी शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से बच्ची को बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची से पूछताछ में आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने राकेश जांगड़े, निवासी डीगोरा चरोटी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button