छत्तीसगढ़

CG SAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उप सचिव स्तर के 3 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी सूची के अनुसार मनीष मिश्रा, उप सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग पूल से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया है।

वहीं भागवत जायसवाल, उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह गुडडू लाल जगत, उप सचिव श्रम विभाग को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में भेजा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Back to top button