रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र ने 6 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई को थाना उरला से चौकी रामनगर भेजा गया है। वहीं आरक्षक सुनील कुमार कौशिक को थाना खमतराई से चौकी रामनगर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आरक्षक जितेंद्र मज्जी का चौकी रामनगर से थाना खमतराई, आरक्षक जयंत साहू का चौकी रामनगर से थाना उरला और आरक्षक ऋषभ कुमार आनंद का चौकी रामनगर से थाना उरला तबादला किया गया है।
इसके अलावा आरक्षक दीपक मिश्रा को थाना खमतराई से थाना पंडरी पदस्थ किया गया है। आदेश में सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।



