छत्तीसगढ़

मछली पकड़ने गए मामा-भांजे की डूबने से मौत, एक को बचाने दूसरा भी कूदा..

धमतरी। जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों मछली पकड़ने के लिए स्टॉप डैम पहुंचे थे। इसी दौरान भांजे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

भांजे को डूबता देख मामा उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान लोकेंद्र मंडावी, निवासी कांकेर, और देवकरण, निवासी गेदरापारा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Back to top button