छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, उधारी और बाइक को लेकर था विवाद..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी ने दोस्त को अपने किराए के मकान पर बुलाया, जहां दोनों के बीच पुराने लेनदेन और बाइक को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया, जिससे प्रॉपर्टी डीलर अर्जुन वाधवानी (30) की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटकर कमरे में रख दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कमरे का ताला तोड़कर शव बरामद किया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में उधारी, प्रॉपर्टी डीलिंग और बाइक को लेकर विवाद की बात सामने आई है। FSL, क्राइम और साइबर टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा (30) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button