छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ PWD में 56 इंजीनियरों का तबादला, रायपुर से बस्तर-सरगुजा तक बदली पदस्थापना..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 56 कार्यपालन अभियंताओं (Executive Engineers) की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। तबादलों के बाद रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा समेत प्रदेश के कई संभागों में इंजीनियरों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

रायपुर से लेकर बस्तर-सरगुजा तक बदलाव

तबादला सूची में प्रदेश के अलग-अलग PWD डिवीजनों में पदस्थ इंजीनियरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव और अन्य क्षेत्रों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

यह तबादले PWD में हालिया प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी के रूप में देखे जा रहे हैं। इससे पहले विभाग में मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं के स्तर पर भी बदलाव किए गए थे।

Leave a Reply

Back to top button