अंबिकापुर। के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार को किराए के मकान में एक युवक की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहन के रूप में बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मोहन करीब 10 साल से एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। घटना के बाद युवती भी गंभीर रूप से घायल मिली, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि मोहन ने कथित तौर पर खुद को गंभीर रूप से घायल किया था। इसके बाद उसने भी खुद को घायल कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और युवती के बयान के आधार पर घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।



