छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों का डंप बरामद, रायफल और विस्फोटक समेत हथियार जब्त..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। 44वीं वाहिनी ITBP और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने ओरछा थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंप पदमेटा से पदगुंडा-करसेनार क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने हथियार और अन्य सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया गया।

बरामद सामग्री

  • 1 नग 12 बोर रायफल
  • 55 नग 12 बोर कारतूस
  • 4 नग 51 मिमी स्थानीय निर्मित मोर्टार शेल
  • 25 नग लोहे के भाले
  • 1 नग बैटरी
  • 1 नग स्टील कंटेनर
  • 1 नग भाकपा माओवादी का झंडा

सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नारायणपुर जिले में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। सुरक्षा बल लगातार सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद कर रहे हैं।

नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या नक्सल संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button