छत्तीसगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र में 15 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विरेंद्र कंवर गुरुवार शाम घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अगले दिन टिहरी पर्वत के जंगल में उसकी लाश मिली। छात्र के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि भारी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
July 25, 2026



